रोहतक के DC एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत 10 सितंबर को महम विधानसभा के लिए 5 प्रत्याशियों एवं कलानौर (अजा.) विधानसभा के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला की गढ़ी-सांपला-किलोई व रोहतक विधानसभा सीट के लिए 10 सितंबर को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा है कि महम विधानसभा के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में हरियाणा जनसेवक पार्टी के बलराज कुंडू एवं परमजीत कुंडू, भारतीय आशा पार्टी के विशेष बामल, आम आदमी परिवर्तन पार्टी के कृष्ण कुमार तथा आजाद उम्मीदवार जलकरण बल्हारा शामिल है। कलानौर (अजा.) विधानसभा सीट के लिए आजाद उम्मीदवार ओम प्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 12 सितंबर को दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। निर्धारित अवधि तक प्राप्त होने वाले नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को की जाएगी। 16 सितंबर तक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान होगा तथा 8 अक्टूबर को मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विधानसभा कुल नामांकन रोहतक – 1 महम – 5 गढ़ी सांपला किलोई – 3 कलानौर – 1 कुल – 10
