Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में निकाय चुनाव के लिए नामांकन समाप्त,वार्ड पार्षदों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में लिए गए नामांकन पत्र

रोहतक, में नगर निगम रोहतक के आम चुनाव की निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की सचिव मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि को आज मेयर पद के पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर निगम के सदस्यों के लिए वार्ड अनुसार नियुक्त किए गए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमित खटक, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि, कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल तथा इनेलो प्रत्याशी सूरज शामिल है।

रोहतक में नगर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि का नामांकन पत्र सीएम नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने दाखिल कराया।

नगर निगम के आम चुनाव के लिए मेयर व सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। नगर निगम के सदस्यों के लिए संबंधित वार्डों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अंतिम दिन तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच संबंधित कार्यालयों में 18 फरवरी को की जाएगी तथा 19 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे। इसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

पार्षदों के लिए इन प्रत्याशियों ने किए हैं नामांकन पत्र दाखिल :-

Exit mobile version