हरियाणा में नौतपा के बीच भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 30 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री तक बढ़ गया है। यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है।

हरियाणा के 16 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

नारनौल में रात का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया, यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। अंबाला में 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिरसा, नूंह, हिसार, नारनौल और झज्जर में गर्म हवाओं का दौर जारी है। इन जिलों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिरसा का तापमान 48.4 डिग्री पहुंच गया है। यह अब तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!