Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लव मैरिज करने वाले जोड़ों की गांव में नो-एंट्री…खाप पंचायत ने लिया बड़ा फैसलानशा तस्करों की सूचना देने पर ₹5 हजार इनाम

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

हरियाणा के जींद जिले के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत ने कई अहम सामाजिक प्रस्ताव पारित किए हैं। खाप ने फैसला लिया है कि सामाजिक परंपराओं के विरुद्ध लव मैरिज करने वाले जोड़ों को उनके पैतृक गांवों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही नशा तस्करों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का नकद इनाम देने और उसकी पहचान गोपनीय रखने का भी ऐलान किया गया।

नौगामा खाप के प्रधान जयबीर सिंह लोहान की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में जींद और हिसार के 21 गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पंचायत में एक ही गांव, पड़ोसी (गोहांड) गांव और समान गोत्र में विवाह, लिव-इन रिलेशनशिप तथा युवाओं में बढ़ते नशे जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

लव मैरिज करने वालों पर आजीवन रोक

पंचायत ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि एक ही गांव, पड़ोसी गांव या समान गोत्र में विवाह करने वाले जोड़ों को जीवनभर अपने गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पंचायत ने यह भी कहा कि ऐसे रिश्ते सामाजिक परंपराओं के खिलाफ हैं और इन्हें हतोत्साहित किया जाएगा। पंचायत ने लिव-इन रिलेशनशिप पर भी आपत्ति जताई।

नियम लागू कराने के लिए बनी कमेटी

खाप ने निर्णयों के पालन के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित की है। प्रत्येक गांव में अलग समिति बनाई जाएगी, जो नियमों के उल्लंघन के मामलों की निगरानी करेगी और आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

नशे के खिलाफ सख्त रुख

पंचायत ने युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए घोषणा की कि नशा तस्करों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में अश्लील गाने बजाने पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Exit mobile version