Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के मगन सुसाइड केस में नहीं हुई गिरफ्तारी:पत्नी-प्रेमी को महाराष्ट्र में ढूंढ रही पुलिस; दोनों के फोन बंद, वायरल हुई थी वीडियो

रोहतक के गांव डोभ निवासी युवक मगन उर्फ अजय सुहाग द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। मगन की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक के फोन बंद हैं, और दोनों की लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो रही है। ऐसे में दोनों तक पहुंचना ही पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

डोभ निवासी युवक मगन उर्फ अजय सुहाग ने 18 जून को दो वीडियो बनाकर परिवार के पास भेजी और पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मगन के मरने के बाद उसकी वीडियो वायरल हुई। जिसमें मगन ने अपनी पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक द्वारा प्रताड़ित करने की बता कही।

साथ ही पिता की हत्या करने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। इसके बाद से पुलिस मामले में जांच करते हुए दिव्या और उसके प्रेमी दीपक की तलाश में जुटी हुई है।

रोहतक पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस भी दिव्या और दीपक की तलाश कर रही है। दोनों की लोकेशन नहीं मिलने के कारण पुलिस के सामने पहली सुलझाने की चुनौती बनी हुई है। दोनों आरोपियों के फोन बंद है और आखिर में जहां फोन बंद हुए, वहां भी पुलिस तलाश कर चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस को अभी तक दिव्या कहां रहती थी, इसके बारे में भी सुराग नहीं मिला है। हालांकि उसका फोन जहां बंद हुआ, वहां पूछताछ की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दूसरा उस होटल का भी पता नहीं चल पाया, जिस होटल के कमरे की वीडियो वायरल हो रही है। ऐसे में दोनों तक पुलिस कैसे पहुंचेगी, यह कहना मुश्किल है।

दिव्या की उसके प्रेमी दीपक के साथ कुछ वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें दिव्या होटल के एक कमरे में अपने प्रेमी के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है। वहीं, दिव्या की उसके प्रेमी दीपक के साथ वायरल हुई वीडियो क्लिप में दोनों अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे है। इन्हें देखने के बाद मगन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया था।

मगन सुसाइड केस में जांच अधिकारी संजय ने बताया कि आरोपी दिव्या की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस टीम के साथ मिलकर तलाश कर रही है। दोनों की लोकेशन नहीं मिल रही, क्योंकि दोनों के फोन बंद है। पुलिस ने आरोपी दीपक जहां तैनात है, वहां थाने जाकर भी पूछताछ की है, लेकिन दीपक का कुछ पता नहीं चल रहा। उधर दिव्या भी गायब है। पुलिस मामले में दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version