Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंजाब-हरियाणा में NIA रेड:सोनीपत में सिद्धू मूसेवाला के शूटर अंकित-फौजी के घर पहुंची टीमें, बठिंडा में हैरी मौड़ की जांच

हरियाणा और पंजाब में गुरुवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की। NIA टीम सोनीपत में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के घर पहुंची। यहां उनके घर खंगालने के साथ परिवार वालों से पूछताछ की। वहीं पंजाब में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर NIA की रेड हुई।

सिंगर को गोलियां मारने वाला शूटर अंकित सोनीपत के गांव सेरसा का और प्रियव्रत फौजी गांव गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। इन दोनों के घरों पर सुबह 5 बजे NIA की टीम पहुंची। NIA के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों के घरों में दबिश दी। करीब सुबह 7 बजे तक ये रेड चली।

NIA इससे पहले भी दोनों के घरों पर 3 बार दबिश दे चुकी है। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी इन गांवों में गश्त लगातार चलती रहती है। हालांकि पूछताछ के बारे में परिजन फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

Exit mobile version