नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री हिमांशु गर्ग ने आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक पहुँचकर पुलिस अधीक्षक रोहतक का कार्यभार संभाला लिया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बुके भैंट कर उनका स्वागत किया है। कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नें जिला में तैनात अधिकारियों के साथ मुलाकात की। 2013 बैंच के आई.पी.एस. अधिकारी श्री हिमांशु गर्ग जिला रोहतक का कार्यभार संभालने से पहले पुलिस मुख्यालय, पंचकुला तथा उससे पहले पुलिस अधीक्षक सोनीपत के पद पर तैनात रहे है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार लोहचब, पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेधा भूषण, डीएसपी श्री यशपाल सिंह, डीएसपी डॉ. रविन्द्र, डीएसपी श्री महेश कुमार, डीएसपी श्री विवेक कुंडु व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे है।
पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने अपनी प्राथमिकताओं बारे बताते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना व अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करना है। प्रजातंत्र में हर व्यक्ति को अपना जायज मांगो को जायज तरीके से कानून के दायरे में रहकर रखने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकारी नही है। जो कोई व्यक्ति कानून के खिलाफ जाकर कार्य करेंगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगा। रोहतक पुलिस अथक प्रयास करेंगी कि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके तथा आपराधिक वारदातों को जल्द से जल्द हल किया जाए। आजकल साइबर अपराध भी तेजी से बढ रहा है। इसके लिए आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता है। साइबर अपराध से बचने के संदर्भ में आमजन को जागरूक किया जाएगा तथा साइबर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री, अवैध कारोबार आदि को हल करने के लिए भी उचित कदम उठाएं जाएगे। लोगो की शिकायतो को भी प्रभावी तरीके से सुना जाएगा तथा शिकायतो का जल्द से जल्द हल करने के प्रयास किए जाएगे।

