Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नवनियुक्त डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने संभाला पदभार, बैठक भी की

रोहतक में नवनियुक्त डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को पदभार संभाला। इसके बाद प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जिला के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। धीरेंद्र खड़गटा-2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, इससे पहले वह नगर निगम आयुक्त के पद पर यहां अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

लघु सचिवालय परिसर पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जीएसटी के संयुक्त आयुक्त एसके बोडवाल, तहसीलदार राजेश , कलानौर के नायब तहसीलदार दीपक, पूर्व डीआईओ डॉ. जितेंद्र , चुनाव तहसीलदार हनुमान मौजूद रहे।

Exit mobile version