Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अंबाला बस स्टैंड के टॉयलेट में तौलिए में मिला नवजात बच्चा , डॉक्टरी जांच में पीलिया से ग्रस्त मिला

अंबाला कैंट बस स्टैंड के टॉयलेट में नवजात बच्चा मिला। महिला यात्री ने रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की इसकी सूचना दी। रोडवेज कर्मचारी ने मासूम को टॉयलेट से बरामद किया और लाल कुर्ती पुलिस को तुरंत सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती कराया। यहां नवजात को डॉक्टरों ने पीलिया बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा 4-5 दिन का है। उधर, पुलिस ने CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली है, लेकिन मासूम को टॉयलेट में छोड़कर जाने वाले का सुराग नहीं लगा है। मासूम तौलिए में लिपटा हुआ था।

बहरहाल, लाल कुर्ती पुलिस ने मासूम बच्चे को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जो डॉक्टरों की निगरानी में है। लाल कुर्ती चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस स्टैंड परिसर और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, जिसके पश्चात बच्चे को छोड़कर जाने वाले का सुराग लग सकता है।

बस स्टैंड इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे बिहार निवासी रेखा टॉयलेट में गई थी। उन्हें वहां बच्चा तौलिए में लिपटा हुआ दिखाई दिया। महिला ने तुरंत उन्हें सूचना दी। वह महिला स्टाफ के साथ टॉयलेट में गए और वहां से बच्चे को बरामद किया। बच्चे को कौन छोड़कर गया इसका सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में एक महिला रात 7:58 बजे हाथ में कपड़े में लपेटे कोई वस्तु के साथ प्रवेश होती है, लेकिन 8:06 बजे वहां से बाहर निकलती है तो उसके हाथ खाली दिखाई देते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम बुधवार को भी दोबारा से CCTV फुटेज की गहनता से जांच करेगी।

Exit mobile version