Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सांप के 10 बार डसने से युवक की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में मजदूर अमित उर्फ मिक्की की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. नागिन के इंतकाम की कहानी झूठी निकली है. रिपोर्ट के मुताबिक, सांप के काटने से नहीं बल्कि दम घुटने से अमित की मौत हुई थी. अब पत्नी समेत कई लोगों पर हत्या का शक गहरा गया है. दो दिन पहले अमित की लाश के साथ सांप मिला था. परिजनों ने दावा किया था कि सांप ने अमित को 10 बार डसा. यह भी कहा था डसने के बाद पूरी रात सांप बिस्तर के नीचे बैठा रहा और हटाने पर भी अपनी जगह से नहीं हटा. अमित के शरीर पर सांप के डसने के कई निशान मिलने का दावा किया गया था.

अकबरपुर सादात गांव निवासी 25 वर्षीय मजदूर अमित परिवार में पत्नी रविता और बच्चों के साथ रहता था. परिजनों का कहना था कि रविवार रात 10 बजे अमित घर आकर सो गया और सुबह फिर नहीं जागा. करीब 5 बजे अमित को जब जगाने गए तो उसके नीचे सांप दबा हुआ था. अमित के शरीर पर सांप के डसने के निशान थे. परिजन उसे बुलंदशहर जिले के गुलावठी में डॉक्टर के पास लेकर गए. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था

Exit mobile version