Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मदार-रोहतक के बीच नई स्पेशल ट्रेन:8 जून से 30 जून तक चलेगी, नीमकाथाना समेत 20 स्टेशनों पर रुकेगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मदार से रोहतक के बीच विशेष रेल सेवा शुरू की है। यह ट्रेन 8 जून से 30 जून 2025 तक चलेगी। इस दौरान कुल 23 ट्रिप होंगे

मदार से रोहतक जाने वाली ट्रेन संख्या 09639 रोजाना सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09640 रोहतक से दोपहर 1:20 बजे चलकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 12 डिब्बे होंगे। इनमें 10 साधारण श्रेणी के और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। यह ट्रेन रास्ते में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ़, झज्जर और अबोहर स्टेशनों पर रुकेगी।

Exit mobile version