हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
केंद्र सरकार से वापस लौटे 2008 बैच के IAS अधिकारी निखिल गजराज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है। वे इस पद से 2012 बैच के IAS अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को कार्यमुक्त करेंगे।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों में संबंधित विभागों के DDOs को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि कार्यभार छोड़ने के 7 दिनों के भीतर अधिकारियों का LPC (लास्ट पे सर्टिफिकेट), लीव सैलरी और पेंशन कंट्रीब्यूशन निर्धारित फॉर्मेट में जारी कर दिया जाए और इसकी एक प्रति मुख्य सचिव कार्यालय को भेजी जाए।
