Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा BJP की नई संगठन टीम घोषित, युवा मोर्चा से मीडिया-IT तक हुए बड़े नियुक्ति आदेश

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने प्रदेश संगठन की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें प्रदेश उपाध्यक्षमहामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रबंधन, मीडिया एवं आईटी, मोर्चा अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

नई सूची के अनुसार पार्टी ने 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, 2 सह कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं आईटी से जुड़े 4 पदाधिकारी, 6 मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा 2 प्रकोष्ठ प्रभारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की रीति-नीति, सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को मजबूत करेंगे तथा हरियाणा में भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्य नियुक्तियां:

भाजपा की ओर से जारी इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई टीम को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version