बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर नन्हा सदस्य आ गया है प्रियंका और निक माता-पिता बन गए हैं। बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। शुक्रवार रात 12 बजे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने यह सूचना दी।

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते है। इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। प्रियंका ने ये पोस्ट शेयर करते निक को टैग किया और एक हार्ट इमोजी पोस्ट की।

निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा, “हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।”इसके बाद प्रियंका ने कहा, “मैं बेबीसिट नहीं करना चाहती।”

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!