Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मिनी जू में आए नए मेहमान, देख सकेंगे पर्यटक

रोहतक तलियार स्थित मिनी चिड़ियाघर में अब अपनी उछल कूद से माउस डियर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस लिहाज से यह चिड़ियाघर प्रदेश का पहला चिड़ियाघर बन गया है। जहां पर माउस डियर वन्य प्राणी देख सकेंगे। माउस डियर टर्टल वाले बाड़े में फिलहाल रखा गया है। इन 5 जोड़ा माउस डियर को हैदराबाद स्थित नेहरू जूलोजिकल पार्क से शुक्रवार की रात में रोहतक लाया गया है।

चिड़ियाघर के वन्य प्राणी निरीक्षक देवंद्र हुड्डा ने बताया कि 2 सफेद हिरन, 3 काला हिरन, 2 बार्किंग डियर और 2 जोड़ा एलेक्जेंडर पैराकीट के बदले में 10 माउस डियर को लाया गया है। सफर के दौरान माउस डियर को अलग अलग पिंजरे में रखा गया।

Exit mobile version