Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में नई सरकार की हलचल तेज:सैनी दिल्ली में PM से मिले; बोले- CM ससंदीय बोर्ड तय करेगा, दशहरे को शपथग्रहण संभव

हरियाणा में चुनाव परिणाम आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी बीजेपी को मिले बहुमत के दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। BJP सूत्रों के मुताबिक सैनी दशहरे के दिन यानी 12 अक्टूबर को CM पद की शपथ ले सकते हैं। मोदी से मुलाकात के बाद सैनी ने हरियाणा के BJP चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलने पहुंचे। जहां से सीएम सैनी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा के आवास के लिए रवाना हो गए।

CM नायब सैनी ने लिखा:

देश के यशस्वी और सफलतम प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से मुलाकात कर हरियाणा में मिले जनादेश को लेकर चर्चा की और हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए हृदय से उनका आभार व्यक्त किया।

हरियाणा की ये ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री जी की नीतियों पर भरोसे की जीत है,सुशासन की जीत है, समानता की जीत है और गरीब-कल्याण की जीत है।

प्रधानमंत्री जी आपके मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर अथक परिश्रम करके नए क्षितिज को छू रहा है।

23 वर्षों के आपके अपराजेय,निष्कलंक सार्वजनिक और सफलतम राजनीतिक जीवन पूर्ण होने पर कोटि-कोटि बधाई।

जानकारी के अनुसार नायब सैनी अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए अपने वरिष्ठ नेतृत्व से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों को रोक दिया। विधानसभा चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

Exit mobile version