रोहतक में नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है। यह जानकारी उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा के गांव बहु अकबरपुर में पेयजल की पुरानी पाइप लाइन की जगह नई पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इस पाइप लाइन के काम में लगभग 16 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

इस पाइप लाइन के डालने के बाद सभी ग्राम वालों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। नई पाइपलाइन डालने का काम 11 दिसंबर को शुरू किया गया है।

इस मौके पर भाजपा नेता जिला मंत्री मुकेश वशिष्टा, गांव के सरपंच प्रवीण देवी, पूर्व सरपंच कर्मबीर बल्हारा, नंबरदार सत्यवान, मेंबर भोलू बल्हारा, अत्तर सिंह, सुमित बल्हारा, ब्लॉक समिति मेंबर वीरेंदर, वीरेंद्र उफऱ् वीरू, कुलदीप, नरेंद्र, राकेश बाल्मीकि, ठेकेदार ललीत भारद्वाज आदि गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!