रोहतक के इस्माईला गांव में महज चार महीने पहले शादी करके उत्तर प्रदेश के देवरिया से आई नई नवेली दुल्हन को चार साल की मासूम बच्ची से इस कदर लगाव हो गया कि उसने उसको अपने पास रखने के लिए उसका अपहरण कर लिया। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आई और साइबर सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन से महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली आंचल की रोहतक जिले के इस्माईला गांव में महज चार महीने पहले पवन से शादी हुई थी। पड़ोस में चार साल की मासूम लक्षी उसके पास खेलने के लिए जाती थी। जिसके बाद आंचल को इस लड़की से कुछ ज्यादा ही लगाव हो गया लेकिन आंचल इस्माईला गांव में नहीं रहना चाहती थी और उसका कोई बच्चा भी नहीं था। इस वजह से उसने लक्षी का अपहरण करने की ठान ली और शनिवार शाम को लक्षी का हाथ पकड़कर अपने साथ ले गई। परिजनों को जब लक्षी नहीं मिली तो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जिसमें आंचल मासूम बच्ची को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस भी हरकत में आ गई। 

हालांकि आंचल ने अपना मोबाइल बंद कर रखा था, लेकिन जैसे ही वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसने अपना मोबाइल ऑन किया। मोबाइल ऑन होते ही साइबर सेल के पास आंचल की लोकेशन पहुंच गई। जिस पर पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हुई और दिल्ली पुलिस तथा रेलवे पुलिस से भी संपर्क साध लिया। लोकेशन आनंद विहार रेलवे स्टेशन की थी। जहां रात लगभग 11:30 बजे पुलिस ने आंचल को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी और समय रहते लोकेशन मिलने के चलते अपहरणकर्ता आंचल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!