Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भतीजे ने नकली कागजात बना चाचा की 6 करोड़ की दुकान 35 लाख में बेच दी

आर्य नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायत डीएलएफ कॉलोनी वासी अशोक कुमार ने दर्ज कराई है। आरोप अशोक कुमार के भतीजे अमित चुघ पर है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार अमित पर आरोप है कि उसने नकली कागजात तैयार कर अपने चाचा अशोक की शौरी मार्केट स्थित एक दुकान को 35 लाख रुपए में बेच दिया। जबकि दुकान की कीमत 6 करोड़ है।

शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने वार्ड 15 के पार्षद, रियल एस्टेट कारोबारी कालू मग्गू, मोहनजीत, सुरेंद्र, सुदर्शन और अशोक पर उसके भतीजे अमित के साथ मिलकर नकली कागजात तैयार करने और उसकी दुकान बेचने के आरोप लगाए हैं। अशोक कुमार का कहना है कि उन्हें अपने पिता से शौरी मार्केट की दुकान मिली थी। इसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम है। लेकिन तहसीलदार ने भी उनकी अर्जी को न मान आरोपियों के हक में रजिस्ट्री कर दी।

Exit mobile version