Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में लिव-इन में रह रही नेपाली पार्टनर लापता: किराए के मकान में हुई थी पहचान– 1 साल से थी साथ

रोहतक की एक कॉलोनी में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ किराए पर रह रही महिला अचानक लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पार्टनर के साथ करीब 1 साल से साथ रह रही थी। अब लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है और महिला को ढूंढने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रोहतक की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसकी लिव-इन पार्टनर लापता हो गई है। शिकायत में उसने बताया कि वह रोहतक की एक कॉलोनी में किराए पर रहता है।

उसने बताया कि वह 17 अप्रैल 2023 से रोहतक की एक कॉलोनी नेपाल हाल में किराए के मकान में एक युवती के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। जो 5 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब इस बात का पता चला तो शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी लिव-इन पार्टनर अचानक लापता हो गई। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। खुद तलाश करने के बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Exit mobile version