Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बीमारी से परेशान नेपाली युवक ने की ख़ुदकुशी, 2 साल से था लकवाग्रस्त


Bahadurgarh: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक नेपाली युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान ने दी। बताया जा रहा है कि वह करीब दो साल से लकवाग्रस्त था। संभवत: बीमारी की वजह से ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ह

मूलरूप से नेपाल का रहने वाला 42 वर्षीय जयराज पिछले कुछ वर्षों से बहादुरगढ़ के पटेल नगर में रह रहा था। काफी समय तक उसने एक नामी निजी स्कूल में चौकीदारी की, लेकिन गत दो साल से लकवाग्रस्त हो जाने के कारण घर पर ही रहता था। शुक्रवार को पत्नी नौकरी पर गई हुई थी। बच्चे भी घर नहीं थे।लेकिन जब बच्चे घर पर आए तो उन्होंने जयराज को फंदे पर लटकता देखा। जब तक उसको फंदे से उतारा जाता, सांसें थम चुकी थी। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों का कहना है कि जयराज बीमारी के कारण बहुत परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। मृतक जयराज के बेटे रवींद्र के बयान पर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version