Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पड़ोसियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों को लाठी डंडो से पीटा- किया कस्सी से हमला; केस दर्ज

रोहतक के गांव कटेसरा में एक परिवार के सदस्यों पर पड़ोस के परिवार के दर्जनभर लोगों ने हमला कर दिया। युवक के पिता व ताऊ को लाठी-डंडों से पीटा’ साथ ही युवक के सिर पर कस्सी से हमला किया। घायल युवक व उसके पिता-ताऊ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के बयानों के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। कटेसरा निवासी सुंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार वह सोमवार शाम घर पर भैंसों का दूध दुह रहे थे। तभी पड़ोस का हमराज उनके घर से बाहर आने के लिए कहने लगा।

उन्होंने मना किया तो हमराज के साथ उसके परिवार के अमृत, धर्मवीर, मोनू, रामपाल, सतीश, रोशन आदि सहित दर्जनभर लोग आ गए। सभी के हाथ में लाठी-डंडे थे। बीच बचाव करने आए उनके भाई राजेंद्र व उसके बेटे राजपाल पर भी आरोपी टूट पड़े। भतीजे राजपाल के सिर पर आरोपी परिवार के दीपक ने कस्सी से हमला कर दिया। जिससे भतीजा राजपाल बेहोश होकर गिर पड़ा। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version