Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में गर्लफ्रेंड के कहने पर पड़ोसी की कार फूंकी:प्रॉपर्टी डीलर ने एक साल में 3 कारें खरीदने से नाराज थी

पानीपत में युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के कहने पर उसके पड़ोसी की कार में आग लगा दी। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि पड़ोसी ने एक साल में 3 कारें खरीद ली थी। इस वजह से नाबालिग लड़की उससे ईर्ष्या रखने लगी।

इसलिए उसने अपने बॉयफ्रेंड को कार में आग लगाने के लिए कहा। आग लगाने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें 2 युवक भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि ये दोनों युवक रिंकू और हिमांशु सौंधापुर गांव के रहने वाले हैं।

पीड़ित ने घटना के चार दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पीड़ित ने गर्लफ्रेंड के कहने पर बॉयफ्रेंड के कार में आग लगाने की बात पुलिस शिकायत में नहीं बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version