Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गलतफहमी के चलते पड़ोसियों ने पीटा ;शर्मिंदा हो युवक ने की आत्महत्या

डेयरी मोहल्ला में 20 वर्षीय रोहित ने पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रोहित के पिता ने पड़ोसी के पिता – पुत्र पर उसके बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी मारपीट से परेशान होकर रोहित ने सुसाइड कर लिया।

थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने इस मामले में कश्मीरी के बयान पर दोनों पिता पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। डेयरी मोहल्ला के कश्मीरी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा रोहित बुधवार शाम को पड़ोस के ही महावीर के मकान के सामने से आ रहा था। इसी वक्त कोई अन्य व्यक्ति महाबीर के घर के दरवाजे को किसी ओर ने खटखटा दिया।

महाबीर ने अपने बेटे संदीप के साथ मिलकर शक के आधार पर रोहित के साथ मारपीट कर दी। रोहित ने घर आकर पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। गुरुवार दोपहर को रोहित ने पंखे के हुक में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कश्मीरी लाल ने अपने पड़ोसी महाबीर और उसके बेटे के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी में केस दर्ज करवाया है।

Exit mobile version