Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पड़ोसी दंपती ने ताई और भतीजी पर किया जानलेवा हमला: दोनों परिवारों में पहले भी कई बार चुका झगड़ा

रोहतक में एक परिवार पर पड़ोसी दंपती द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश में पड़ोसियों ने लोहे की रॉड और चाकू से वार कर दिया। जिसके कारण ताई-बेटी घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को भी दे दी गई है।

रोहतक की सुर्या कॉलोनी निवासी बलवान सिंह ने सिटी थाना में शिकायत दी। उसने बताया कि सोमवार शाम को वह ड्यूटी पर गया हुआ था। पीछे से घर पर उसकी बेटी, मां और भाभी ही घर पर थी। इसी दौरान उनके घर के सामने रहने वाली रेखा नामक महिला ने उनके परिवार वालों के साथ झगड़ा किया।

जो पहले भी कई बार झगड़ा कर चुकी है। कभी घर के बाहर खड़े होने पर तो कभी घर की छत पर जाने को लेकर झगड़ा करती रहती है। बलवान सिंह ने कहा कि आरोपी महिला का कहना है कि वह घर खाली करवाकर छोड़ेगी।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने उसकी बेटी मन्नु के साथ पहले मारपीट की। वहीं बाद में चाकू से हमला कर दिया। लेकिन उसकी बेटी ने बचने के लिए अपने हाथ आगे अड़ा दिए, जिसके कारण चाकू उसकी बेटी मन्नु के हाथ पर जा लगा।

रेखा के पति ने उसकी भाभी लक्ष्मी के साथ झगड़ा किया और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। उसने गेट पर भी डंडे मारे और जातिसूचक गालियां भी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके हैं। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है।

Exit mobile version