Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में लकवाग्रस्त व्यक्ति की पत्नी को ले गया पड़ोसी युवक- पीड़ित पति ने दर्ज कराया केस

रोहतक में एक युवक की पत्नी को गांव का ही रहने वाला युवक चुपके से अपने साथ लेकर चला गया है। आरोपी पर युवक का नौ लाख रुपए का उधार भी है। पीड़ित पति ने थाना आईएमटी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए पत्नी की तलाश की मांग की है। पुलिस को बताया है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को कहीं छिपाकर रखा है।

थाना आईएमटी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। पिछले तीन साल से वह लकवाग्रस्त है। गांव के ही एक युवक पर उसकी नौ लाख रुपये की उधारी है। युवक का उसके घर भी आना-जाना रहता था। आरोपी मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पत्नी को चुपके से अपने साथ ले गया। आसपास के गांवों में उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आरोपी ने पत्नी को कहीं पर छिपा दिया है। आरोपी उधार के पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए भी उसने यह कदम उठाया है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बुधवार सुबह जब वह जगा तो उसे घर का दरवाजा खुला मिला। शक हुआ तो घर में पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं मिली। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उससे महिला को बरामद किया जाएगा।

Exit mobile version