Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लापरवाही करने वालो की खैर नहीं…मंत्री राजेश नागर ने आयुष्मान अधिकारी विनोद को सस्पेंड करने के दिए आदेश

भिवानी के स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री Rajesh Nagar ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल में आयुष्मान मामलों को देखने वाले अधिकारी विनोद को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

मंत्री ने यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की, जिसमें आरोप था कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीज से फीस वसूली गई, लेकिन संबंधित निजी अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई। मामले में लापरवाही पाए जाने पर मंत्री ने मौके पर ही अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में कुल 14 परिवाद रखे गए हैं, जिनमें 7 पुराने और 7 नए मामले शामिल हैं। मंत्री राजेश नागर सभी मामलों की सुनवाई कर रहे हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से डीसी साहिल गुप्ता ने पहले ही सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे।

Exit mobile version