Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

NEET-UG, हरियाणा में हवाई जहाज से भेजे क्वेश्चन पेपर:2 दिन बिजली कट नहीं लगेंगे, कोचिंग सेंटर बंद, सेंटर तक फ्री ले जाएंगी रोडवेज बसें

हरियाणा में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 21 जून को है। इसे लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सबसे खास बात कि हिसार एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से एग्जाम पेपर लाए गए है। हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है कि पेपर कहां रखे गए हैं। मगर, इन्हें सेना की निगरानी में रखा गया है।

इसके अलावा हरियाणा सरकार ने कल 20 जून से ही कोचिंग सेंटरों को बंद रखने का आदेश दिया है। दो दिन यानि 21 जून तक पूरे हरियाणा में कोचिंग सेंटर और परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इन दो दिनों में बिजली कट भी नहीं लगेंगे।

सीएम नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद नीट री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राज्य परिवहन निदेशालय की ओर आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी की बस छूट गई तो उसे राइडर सेंटर तक पहुंचाएंगे।

सीएम ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह मुफ्त यात्रा सेवा दो दिन के लिए उपलब्ध रहेगी। 20 जून को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए उम्मीदवार मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। 21 जून को परीक्षा के दिन केंद्रों तक जाने और वहां से वापस आने के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

हरियाणा के 19 शहरों में 21 जून को दोपहर 12 बजे से नीट 2026 शुरु होगी। इस बार किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए केंद्र सरकार के आदेश पर एनटीए ने व्यापक बदलाव किए हैं। पहली बार पेपर के बंडल हवाई जहाज से मंगाए गए है। परीक्षा केंद्रों की तीन स्तरीय जांच होगी। पहले चरण में 14 जून को सभी केंद्रों की फिजिबिलिटी जांची गई थी।

एग्जाम पेपर को वायुसेना पुलिस की निगरानी में जिला कोषागार यानी ट्रेजरी में पहुंचाएगी। इसके बाद हर एक परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस की टीम के साथ एक नोडल अधिकारी होगा। पेपर बंडल को सरकारी वाहन में ही केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। हर एक स्तर पर पेपर सील की चेकिंग की जाएगी।

नीट परीक्षा को लेकर 20 और 21 जून को दूसरे- तीसरे स्तर पर जांच की जाएगी। दो चरण में होने वाली इस परीक्षा में हजारों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 1:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

हर जिले में परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सिटी स्पेशल बसें चलाई जाएगी। यह बस परीक्षार्थियों को लाने- ले जाने चलाई जाएंगी। हिसार रोडवेज डिपो प्रबंधन ने 4 रूट तय किए हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे प्रवेश करना है। रोडवेज ने बसों का संचालन बस स्टैंड से सुबह 9 बजे तय किया। वहां से परीक्षा केंद्रों के लिए सुबह 9 बजे ये बस रवाना होगी। इसके बाद परीक्षा खत्म होने पर परीक्षार्थियों को वहां से बस स्टैंड तक छोड़ने की भी व्यवस्था की जाएगी

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से बस अड्डों पर बाइक राइडर भी तैनात किए जाएंगे। जो परीक्षार्थियों को शीघ्रता से उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा के दिन पूरी तरह सतर्क रहें। आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी को सरकारी वाहनों के माध्यम से उसे केंद्र तक पहुंचाएं। आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सहायता ले सकता है।

Exit mobile version