जिला उपायुक्त रोहतक श्री सचिन गुप्ता व पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने जिला मे कल होनी वाली नीट परीक्षा को ध्यान मे रखते हुये परीक्षा केन्द्रो का दौरा कर सुऱक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। जिला रोहतक मे कल 17 परीक्षा केन्द्रो मे नीट की परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केन्द्रो के लिये उप.निरक्षक रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिये सभी प्रमुख चौक चौरहो पर अलग से ट्रैफिक डियूटिया तैनात की गई है। परीक्षा केन्द्रो के आस पास सभी सीआईए की टीमे तैनात रहेगी। सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एव निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किये गये है। अभ्यार्थियो की सुविधा के लिये आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जायेगी। परीक्षा केन्द्रो के आसपास कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर रोक लगाने के लिये विशेष निगरानी रखी जायेगी। परीक्षार्थी व अभ्यार्थियो के अभिभावको से अपील है कि समय से पहले परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचे व परीक्षा से संबंधित सभी दिशा निर्देशो का पालन करे। अभिभावको के लिये परीक्षा केन्द्रो के आस पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा मे आने वाले अभिभावको से अनुरोध है कि वे अपने वाहन को पार्किंग मे खडा करे।

रोहतक पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप न हो इसके पुख्ता प्रबंध किए जायेगे।
जरुरी दिशा निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 163 बी.एन.एस.एस के तहत आदेश जारी किए गए है। परीक्षा केन्द्र के आस पास 100 मीटर दायरे मे कोई फोटो स्टेट, साइबर कैफे आदि की दुकान खुली नही होगी। परीक्षा केन्द्रो की दीवार के साथ 100 मीटर के दायरे मे कोई वाहन ना खडा करे। सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेगे।
अगर कोई अभ्यार्थी परीक्षा के समय किसी जाम की स्थिति, परीक्षा केन्द्र का पता ना मिलने या अन्य किसी कारणवश समय पर अपने परीक्षा केन्द्र पर नही पहुच पाता है तो पुलिस कंट्रोल रुम रोहतक अथवा डायल-112 पर कॉल कर सकते है। जो भी ईआरवी आपके आसपास होगी वो आपकी मदद के लिये तैयार होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!