Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नीरज चोपड़ा ने एक ही थ्रो में जीत लिया सिल्वर मेडल, ओलंपिक में बनाया `स्पेशल` रिकॉर्ड

हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो में गोल्ड मेडल के बाद पेरिस ओलिंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर देश को सिल्वर मेडल दिलाया। हालांकि वे गोल्ड मेडल से चूक गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर नया ओलिंपिक रिकॉर्ड बना गोल्ड मेडल जीता।

26 साल के नीरज ने फाइनल मुकाबले में अपने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट देते हुए 89.45 मीटर दूर जेवलिन थ्रो किया। यह उनका सीजन बेस्ट परफॉर्मेंस भी रहा। हालांकि नीरज के 6 अटेंप्ट में से 5 थ्रो फाउल हुए। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। भारतीय इतिहास में नीरज चोपड़ा 2 ओलिंपिक मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।

उधर नीरज के दूसरा ओलिंपिक मेडल जीतते ही उनके पानीपत स्थित गांव खंडरा में जमकर आतिशबाजी हुई। सबको लड्‌डू बांटे गए। हालांकि, नीरज के गोल्ड न जीत पाने की वजह से गांववालों में थोड़ी मायूसी भी नजर आई।

Exit mobile version