
आयुक्त, नगर निगम, रोहतक द्वारा बताया गया कि नगर निगम, रोहतक द्वारा प्रदूषण की रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे।
निर्माणाधीन कार्यो को रूकवाया गया है रहा है। सफाई शाखा से सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिए जा चुके है कि वे कूड़े में आग लगाने वालो को चिन्हित कर उनके चालान सुनिश्चित करें।
प्रदूषण की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा एंटी स्मॉग गन व पानी के टैंकरो से सड़को व पौधो पर पानी का छिड़काव किया जा रहा हैं तथा एंटी स्मॉग टावर को निरंतर चालू है। इसके अतिरिक्त रात के समय नगर निगम की दो स्वीपिंग मशीनो के माध्यम से मैकेनिकल स्वीपिंग करते हुए साथ-साथ में पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है ताकि मशीन से सफाई के दौरान धूल मिट्टी न उड़े।
सम्बन्धित अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए गए कि वर्तमान में ळत्।च् के नियमो की पालना करवाई जाये तथा इस कार्य की निरंतर निगरानी भी रखी जाये व नियमो की अवहेलना करने वालो पर की जाएगी कार्य वाही
