Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में NDRF बुलाई गई:CM की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला; बेवजह घर से बाहर न निकले लोग; हेल्पलाइन नंबर जारी

हरियाणा के सीएम के द्वारा बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग के बाद सरकार की और से भारी बारिश के चलते आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सरकार ने कहा है कि यदि जरूरत ना हो तो घर से बाहर कम से कम लोग निकले।

सीएम ने बताया कि बारिश के चलते जरूरत पड़ने पर स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए NDRF-SDRF को बुलाया गया है। राज्य के निचले इलाकों में लोग फंसे हैं तो उनके निकालने के किए प्रयास किए जा रहे हैं।

बारिश के चलते प्रभावित लोगों के खाने और पीने के सरकार ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। किसी भी तरह की समस्या के लिए बाढ़ हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 112, 0172-2545938 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

निचले इलाकों में फंसे हैं लोग
सीएम ने जिलों के सभी डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू कर दी है। बारिश के चलते उत्पन्न हुए हालातों पर सीएम ने जानकारी ली है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि आम नागरिक को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाए। इसके साथ ही निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और खाने पीने की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। साथ ही हरियाणा सिविल सचिवालय में इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। मीटिंग में पूरे प्रदेश में बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट, गृह विभाग, अर्बन लोकल बॉडी और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी शामिल रहे।

Exit mobile version