रोहतक/सोनीपत हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख/पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह, आई.पी.एस के दिशा निर्देशों पर एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, श्रीमति पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा एनसीबी यूनिट रोहतक ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते एक महिला नशा तस्कर को 18 ग्राम 43 मिलीग्राम हैरोईन सहित गांव छोटा थाना खुर्द जिला सोनीपत को मटिन्डु चौंक बरौनी रोड़ खऱखौदा से काबू किया।
इस संबंध में प्राथमिक जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट रोहतक के प्रभारी उप निरीक्षक जयबीर सिहँ ने बतलाया कि नशीले पदार्थ की रोकथाम के संबंध में स.उप.नि. रोहताश टीम सहित मटिन्डु चौंक, खरखौदा पर मौजूद थे कि मुखबर खास ने मुलाकी होकर सुचना दी की ममता पत्नी कुलदीप वासी छोटा थाना खुर्द जिला सोनीपत नशीला पदार्थ हैरोईन बेचने का धन्धा करती है और बरौना रोड़ पर नशीला पदार्थ हैरोईन बेच रही है। जो स.उप नि. रोहताश ने टीम सहित मोका पर जाकर ममता को काबू करके राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा नियमानुसार तलाशी अमल मे लाई गई तो उसके कब्जा से 18 ग्राम 43 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुआ।
इस सन्दर्भ में थाना खरखौदा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करवाकर आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। उप निरीक्षक जयबीर सिहँ प्रभारी युनिट रोहतक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे की बिक्री, खपत या तस्करी के बारे में कोई भी सूचना हो तो एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर बेफिक्र होकर दे सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम पता किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा आमजन के सहयोग से ही नशा मुक्त हरियाणा नशा मुक्त भारत बनाया जा सकता है।
