Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में NCB की टीम ने किया नशा तस्कर काबू: 1.034 किलोग्राम चरस बरामद, NDPS के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

रोहतक (27 जुलाई 2025): हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करते हुए हरियाणा एनसीबी की भिवानी यूनिट ने सफलता प्राप्त करते हुए रोहतक जिले के महम थाना क्षेत्र के गांव फरमाना में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार मे लिप्त एक नशा तस्कर को 1.034 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी भिवानी यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुडी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मंजीत अपनी टीम के साथ थाना महम जिला रोहतक के एरिया में मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि गांव फरमाना में एक नशा तस्कर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को अवैध नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबु कर लिया गया। मोके पर राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी लेने पर आरोपी के पास से कुल 1.034 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रोहतास पुत्र लखमी के रूप मे हुई जोकि नरेंद्र कॉलोनी, जुलाना जिला जींद का रहने वाला है। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना महम जिला रोहतक में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वाणिज्यिक मात्रा का मुकदमा दर्ज करवाया गया और तस्कर द्वारा तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय मे पेश करके आगामी कार्यवाही के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है और नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

Exit mobile version