गोवा में हादसे के दौरान शहीद हुए रेवाड़ी के नौसैनिक रोहित का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव गोठड़ा टप्पा डहीना पहुंचा। यहां शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी उनके गांव पहुंचे।

प्रशासन की तरफ से ADC स्वप्निल रविंद्र पाटिल और कोसली के DSP जयसिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। शहीद के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। साथ ही भारत माता की जय और शहीद रोहित अमर रहे जयघोष किया।

बता दें कि गोठड़ा टप्पा डहीना निवासी रोहित (32) काफी साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग गोवा में थी। यहां दो दिन पहले एक हादसे के दौरान वे शहीद हो गए। उनके शहीद होने का समाचार मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद रोहित के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां, भाई, पत्नी और 2 बच्चे हैं।

शहीद का पार्थिव शरीर सेना के वाहन में मंगलवार सुबह उनके गांव लाया गया। जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखग्नि दी। नौसेना की टुकड़ी ने शहीद के सम्मान में सलामी दी। जिला प्रशासन की तरफ से ADC, DSP व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही गांव के अलावा आसपास के लोग भी मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!