Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नवनीत राठी की BJP में वापसी: CM सैनी ने पार्टी का पटका पहना किया स्वागत; बोले- “सुबह का भूला शाम को घर वापस आए तो वो भूला नहीं”

रोहतक में आयोजित स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती कार्यक्रम के दौरान महम ब्लॉक समिति के चेयरमैन नवनीत राठी ने भाजपा में वापसी कर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। यह वापसी राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के नेतृत्व में हुई I नवनीत राठी ने चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। हालांकि, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा और महंत सतीश दास के प्रयासों से खुश होकर उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों भाजपा का पटका पहनकर पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।

CM सैनी ने इस अवसर पर कहा, “सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो वह भूला नहीं होता।” उन्होंने नवनीत राठी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलने का आश्वासन दिया और उनसे सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करने को कहा। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस पहल के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष रणबीर डाका, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और महंत सतीश दास सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version