Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नवीन जयहिंद नजरबंद: उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात- गृहमंत्री अमित शाह से पांच सवाल पूछने का किया था आह्वान

रोहतक स्थित सेक्टर-6 के बाग में नवीन जयहिंद को पुलिस ने नजरबंद किया हुआ है। उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात है। ताकि वे सिरसा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए ना जा सके। इससे पहले नवीन जयहिंद ने वीडियो जारी कर कहा था कि वे अमित शाह से सवाल पूछेंगे। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी सवाल पूछने का आह्वान किया था। वहीं बाग में नवीन जयहिंद के समर्थक भी पहुंचे हुए हैं। इससे पहले जब अमित शाह की गोहाना रैली थी, उस समय भी नवीन जयहिंद को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बता दें कि नवीन जयहिंद पर गृहमंत्री अमित शाह के काफीले का रास्ता रोकने सहित अन्य धाराओं के तहत केस भी कोर्ट में चल रहा है। जिसमें नवीन जयहिंद का कहना है कि उन्होंने रास्ता नहीं रोका। एक सांड काफीले के बीच में आ गया था। पशुओं पर किसका बस चलता है। लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ ही केस कर दिया। जिसकी तारिख वे भुगत रहे हैं।

नवीन जयहिंद ने फेसबुक पर लाइव आकर अमित शाह से 5 सवाल पूछने के लिए कहा था। उनके सवाल थे कि क्या बीजेपी सांसद को हिंदु देवी-देवताओं का अपमान करने का हक है और ये हक किसने दिया। सिरसा रैली में 30 हजार पुलिसकर्मी लगाए हुए हैं। रैली जनता के लिए है या पुलिस की।

हरियाणा अपराध के मामले में नंबर वन हैं, जबकि अमित शाह की रैली के लिए सभी जिलों की पुलिस सिरसा बुला ली। लाखों बुजुर्गों की कटी हुई पेंशन मामले में भी पूछा जाएगा। हरियाणा में नशा और भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा हैं। हरियाणा में नशा और भ्रष्टाचार का सरकार को कितना प्रतिशत कमीशन मिलता हैं। CET क्वालीफाई करके बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं दे रही सरकार।

Exit mobile version