Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नवीन जयहिंद ने कहा ‘मेरा भी एनकाउंटर हो सकता है….भारत तिवारी भी मेरी तरह ही क्रांतिकारी थाबिहार के सीएम को जो जूता मारेगा उसे एक लाख रुपए

हरियाणा के में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक कार्यक्रम के दौरान कई विवादित बयान दिए। उन्होंने दावा किया कि उन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और भविष्य में पुलिस उनका भी एनकाउंटर कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन पर हमला करने वालों के लिए नकद इनाम की घोषणा कर दी।

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयहिंद ने कहा कि वह खुद को बिहार के भरत तिवारी की तरह एक “क्रांतिकारी” मानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की मौत पुलिस एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या थी और इसके पीछे सरकार की साजिश थी। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार और व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान जयहिंद ने कहा कि “जो बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जूता मारेगा, उसे एक लाख रुपये, थप्पड़ मारेगा उसे दो लाख रुपये, मुंह काला करेगा उसे पांच लाख रुपये और जूतों की माला पहनाएगा उसे 11 लाख रुपये दूंगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए अपनी किडनी भी बेच दूंगा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

जयहिंद ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में दो मिनट का मौन भी रखा। इसके बाद मौजूद लोगों ने सामूहिक मुंडन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि भरत तिवारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ते रहे और वह भी इसी तरह लड़ाई जारी रखेंगे। जयहिंद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भरत तिवारी की मौत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अपने संबोधन में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि यदि निष्पक्ष जांच होगी तो सच्चाई सामने आएगी और मृतक के परिवार को न्याय मिल सकेगा।

फिलहाल जयहिंद के इन बयानों को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं। वहीं, उनके द्वारा सार्वजनिक मंच से दिए गए इनाम संबंधी बयान पर भी कानूनी पहलुओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Exit mobile version