Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नवीन जयहिंद अपने 20 साथियों के साथ कोर्ट पहुंच :गृहमंत्री अमित शाह के विरोध को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे की पेशी थी गुरुवार

रोहतक में गुरुवार को नवीन जयहिंद अपने 20 साथियों के साथ कोर्ट पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के विरोध को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे की पेशी पर। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले हरियाणा प्रदेश में गोमाता के लिए कहीं भी चारा उपलब्ध नहीं था। तो गायों की दुर्दशा देखते हुए हमने खूंटा अभियान चलाया था। उस समय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक आए। उनसे भी हमारा यही सवाल था कि आपने गाय के नाम वोट तो लिए पर गायाें के चारे का भी बंदोबस्त आपको करवाना चाहिए

जयहिंद ने कहा कि उस वक्त भी उनके अमित शाह से पांच सवाल थे और आज भी वही है। इनमें महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था व गायों की दयनीय स्थिति को लेकर सवाल शामिल हैं। इन सभी मामलो में प्रदेश के हालत बद से बदतर हो चुके हैं। इस मामले को दर्ज हुए लगभग छह साल हो चुके हैं। इस मामले में पुलिस की और से 4 अगस्त 2017 में एफआईआर दर्ज हुई थी।

Exit mobile version