Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नवीन जयहिंद ने पहरावर के लिए 100 करोड़ देने सहित 5 मुद्दों को लेकर ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि’ कांवड़ यात्रा

रोहतक जिले के पहरावर गांव की जमीन पर गौड़ संस्थान के स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाने के लिए मुख्यमंत्री 100 करोड़ रुपए दें। इसके सहित 5 मुद्दों को लेकर नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा निकालने का फैसला लिया है, जिसके तहत नवीन जयहिंद ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा शुरू की, जो गांव पहरावर के भगवान परशुराम मंदिर के शिलान्यास स्थल पर पहुंचेगी।

सावन का पवित्र महीना चल रहा हैं और सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ का पसंदीदा महीना कहा जाता है। इसमें भोलेनाथ के भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवरात्रि को भोलेनाथ पर चढ़ाते हैं। इसके तहत आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी कांवड लाएंगे। वे पहले भी कांवड़ ला चुके है और इस बार 5 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ लेकर आ रहे हैं।

नवीन जयहिंद ने कहा कि कि प्रदेश की सुख-शांति अमन-चैन व भाईचारे के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा लाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा यमुनानगर, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गोहाना होते हुए 26 जुलाई को शिवरात्रि के दिन गांव पहरावर में बनने वाले भगवान परशुराम मंदिर के भवन के शिलान्यास स्थल पर पहुंचेगी। यहां भगवान भोलेनाथ के प्रतीक त्रिशूल और भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे पर गंगाजल चढ़ाया जाएगा।

नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा 5 मुद्दों को लेकर है। एक रोहतक के गांव पहरावर में बनने वाले गौड़ संस्थान के स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री 100 करोड़ रुपएं जारी करें।

दूसरा प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर हैं, लेकिन सरकार टीचर, पुलिस और स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में पड़े करीब 5 लाख खाली पदों को नहीं भर रही। प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश मे पहले स्थान पर है। सरकार जल्द से जल्द युवाओं को नौकरी दे।

Exit mobile version