हरियाणा के नारनौल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से RPSF जवान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव झाल निवासी 36 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के हुगली में रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स में तैनात था। मृतक के दो बच्चे थे। वह परिजनों को बिना बताए डयूटी से छुट्टी लेकर आया था। 

जीआरपी चौकी नारनौल को सूचना मिली थी कि न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उसके पास से मिले दस्तावेजों से मृतक की पहचान हुई। फिलहाल  जीआरपी इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
 

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रीतम सिंह देर रात डीएफसी लाइन पर किस कारण और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। इसको लेकर संशय बना हुआ है। इस बारे में आईओ रेखा कौशिक ने बताया कि जीआरपी मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रीतम दो बच्चों को पिता था, जिनमें एक बेटा और बेटी हैं। वह घर पर बिना बताए हुगली से छुट्टी लेकर आया हुआ था। परिजनों को भी इस बारे में पता नहीं था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!