Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे सीआईए-2 हिरासत में बिगड़ी तबीयत, टिटौली निवासी नरेश की इलाज के दौरान मौत

रोहतक पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति द्वारा अपने आपको किसी गैंग का सदस्य बताते हुए एक ठेकेदार से फिरौती की मांग की गई थी। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया तथा जांच शुरू कर दी गई। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया।

जांच के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नरेश पुत्र बलजीत उर्फ जीता निवासी गॉव टिटौली, रोहतक उक्त मामले में किसी प्रकार से जुड़ा हुआ है। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने शक के आधार पर नरेश व एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए सीआईए-2 स्टाफ में बुलाया गया था। दिनांक 24.04.2026 को रात्रि के समय नरेश की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसने अपनी छाती में दर्द होने बारे सीआईए-2 स्टाफ के जवानों को बताया। सीआईए-2 स्टाफ द्वारा तुरन्त नरेश को मेडिकल मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सीआईए-2 स्टाफ द्वारा नरेश के परिजनों को भी तत्काल अवगत कराया गया। देर रात्रि दौरान ईलाज नरेश की मौत हो गई है। रात्रि के समय ही परिजनों की मौजूदगी में नरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के डेड हाउस में रखा गया था।

आज दिनांक 25.04.2026 को थाना पीजीआईएमएस द्वारा डॉक्टरों का बोर्ड गठित करवाकर तथा नरेश के परिजनों की सहमति से नरेश के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। नरेश का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा गॉव टिटौली में किया गया है। इस मामले में जिला पुलिस द्वारा डीएसपी दलीप के नेतृत्व में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व डॉक्टर की राय के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उसकी बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी तथा उसी अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version