हरियाणा के झज्जर जिले की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर माजरा का नाम बदलकर बिरहड माजरा किया गया है। यह आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के गजट नोटिफिकेशन 16 अगस्त 2024 के अनुसार यह के अनुसार सरकार ने यह फ़ेसला लिया है।

बीडीपीओ बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बदलाव को लेकर सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया है। बिरहड़ माजरा गांव के नाम परिवर्तन का यह बदलाव प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत सुचारू रूप से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत से जुड़े सभी आधिकारिक दस्तावेजों में नए नाम को मान्यता दी जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!