Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में नहर में डूबने से नायब सूबेदार की मौत:सेना से छुट्टी आते ही नहाने गए, दोस्त को बचाने के चक्कर में बहे

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव हंसेवाला निवासी फौजी बीते दो दिन पहले नहर में डूब गया था। युवक उसी दिन ही जम्मू कश्मीर से वापस अपने घर लौटा था और दोपहर को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया था, जहां वह नहर में वह बह गया था। फौजी के शव जारी थी। वहीं देर रात पौने एक बजे फौजी नायक सूबेदार मंजीत गिल का शव काजल हेड के पास मिला। फौजी का अंतिम संस्कार आज गांव हंसेवाला में होगा। 

जानकारी के अनुसार हंसेवाला निवासी 26 वर्षीय मनजीत सिंह स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुछ साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। अभी वह अविवाहित है और वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में तैनात है। गुरुवार सुबह 5 बजे वह छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था।

Exit mobile version