आज नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. 54 वर्षीय नायब सैनी ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया. इससे पहले पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंच गये हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हरियाणा की जीत ने साबित कर दिया है कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जश्न मना रहा है. तीसरी बार सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं है।.कांग्रेस पार्टी और पूरे इंडी गठबंधन ने हरियाणा चुनाव में हर तरह का नकारात्मक प्रचार किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने सभी नकारात्मक प्रचार को खत्म करके मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगा दी.”
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे. उन्होंने कहा, “मैं हरियाणा के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं.”
जो मंत्रीपद की शपथ लेंगे. हरियाणा बीजेपी के उन विधायकों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं. हरियाणा के संभावित मंत्रीमंडल की लिस्ट इस प्रकार है.
- विपुल गोयल
- राजेश नागर
- अनिल विज
- गौरव गौतम
- अरविंद शर्मा
- महीपाल ढांडा
- राव नरबीर
- श्रुति चौधरी
- कृष्ण बेदी
- कृष्ण पंवार
सूत्रों के मुताबिक इन सभी को फोन जा चुके हैं.
चंडीगढ़: हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे. जींद से भाजपा विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा “हरियाणा के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो भी कहा, नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे 24,000 युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर देने के बाद ही शपथ लेंगे और आज उन्हें ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएंगे. करीब 20-25 साल से जींद को ऐसी कोई सौगात नहीं मिली है, मुझे उम्मीद है कि इस बार जींद को जरूर कोई सौगात मिलेगी।”
सीएम नायब सैनी के साथ 13 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. शपथ लेने विधायकों की संभावित सूची इस प्रकार है.
- अनिल विज
- रणबीर गंगवा
- मूलचंद शर्मा
- राव नरबीर सिंह
- महिपाल ढांडा
- विपुल गोयल
- कृष्ण लाल पंवार
- कृष्ण मिड्ढा
- कृष्ण बेदी
- श्रुति चौधरी
- आरती राव
- श्याम राणा/योगेंद्र राणा
- राजेश नागर
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मनोहर लाल की जगह नायब सैनी को सीएम बनाया था. नायब सैनी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. अब पार्टी के ओबीसी चेहरे सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट जीत दर्ज की. विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, भाजपा ने खट्टर की जगह लो-प्रोफाइल सैनी को नियुक्त किया. इस फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया, लेकिन भाजपा का ये दांव कामयाब रहा और सैनी ने राज्य चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई.
