Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नागपुर का फ्लेक्सिबल चोर: शराब के ठेके के अंदर ऑक्टोपस की तरह घुसा, उड़ाए 25 हजार

महाराष्ट्र के नागपुर में बीयर शॉप में घुसे एक चोर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह दुकान के काउंटर पर लगी छोटी-सी ग्रिल से दुकान के अंदर दाखिल होता देखा गया है। उसकी इस हरकत पर पुलिस एक्शन हो चुका है, लेकिन CCTV फुटेज वायरल होने पर लोग भी काफी शॉक्ड हो रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में चोर की नई स्किल देखने के बाद आप भी अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को पूरी तरह बंद करा देंगे! क्योंकि इस बार एक Flexible चोर ने शराब के ठेके पर जो किया है, वह किसी आम चोर के बस की बात नहीं है। महाराष्ट्र के नागपुर में ठेके पर चोरी करने पहुंचा चोर दरवाजे या खिड़की से नहीं बल्कि काउंटर पर लगी ग्रिल से अंदर दाखिल होता है।

काउंटर से दुकान में घुसने के बाद चोर वहां से 25 हजार रुपये चुरा लेता है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, यह चोर संकरी और पतली जगहों पर घुसकर चोरी करने में माहिर है। बस इस बार वह चोरी करते हुए CCTV में कैद हो गया है। ऐसे में जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने इस आरोप के साथ-साथ अपने कई और पुराने जुर्म भी कबूल कर लिए। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर लोग भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

शराब के ठेके पर चोरी करने आया चोर खुद की शरीर को ऐसे मोड़ता है, जैसे वह रबर हो। वायरल क्लिप में चोर उस ग्रिल से अंदर चला जाता है, जहां से दुकानदार कस्टमर को शराब बेचा करते है। इतनी छोटी-सी ग्रिल से घुस पाना कोई आसान काम नहीं है। बल्कि इसके लिए बेहद ही Flexible (लचीला) और पतले शरीर की जरूरत होती है।

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई इस घटना ने इंटरनेट की जनता को भी चौंका दिया है। यूजर्स भी बियर शॉप की वीडियो वायरल होने पर बंदे की फ्लेक्सिबिलिटी पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच में पाया गया कि वाठोड़ा पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाली रमाश्री बियर बार में चोरी करने वाले शख्स का नाम शेख राजा शेख बाबा है, जिसकी उम्र अभी महज 20 साल है।

पुलिस के सामने उसने चोरी की बात मान ली। थाने के इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर हरीश बोराडे ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है ‘हमने बियर शॉप मे लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को 13 जून को पकड़ा है’। ‘कुछ दिनों पहले वह अपनी फैमिली के साथ नागपुर आया था। यह चोर संकरी जगह से घुसकर चोरी करने में माहिर है।’

Exit mobile version