Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बीच बचाव करने गए युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला: झगड़े में क्या रखा है कहा तो कर दिया चाकू से वार

रोहतक जिले में बीच बचाव के लिए जब एक युवक आरोपी से बोलै कि झगड़े में क्या रखा है, बीएस इतनी सी बात पर उसने तैश में आकर युवक के सीने में दो बार चाकू घोंप दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बहार है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रोहतक के कलानौर निवासी मार्शल ने बताया है कि कस्बा के ही सन्नी ने उनके बड़े भाई से दो दिन पहले झगड़ा किया था। वह सन्नी को उसके चाचा की डीजे की दुकान पर समझाने गए थे। वहां सन्नी से उन्होंने बस इतना ही कहा कि भाई लड़ाई-झगड़े में क्या रखा है। इस पर सन्नी ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और उसके सीने में दो बार वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

पीड़ित ने बताया कि चाकू लगने से घायल होने पर वह चिल्लाए तो मौके पर आए दुकानदारों ने उनको बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित के पिता सतीश ने बताया कि उनके बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version