Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CM और गृहमंत्री विज को हत्या की धमकी:किसान आंदोलन को लेकर भड़का; बोला- इनके लाई डिटेक्टर टेस्ट कराओ, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज को हत्या करने की धमकी देने वाले एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ को सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडवोकेट बराड़ ने मैसेज लिखकर सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर किया था।

पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंट कालूराम की शिकायत पर एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ के खिलाफ IPC की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ऐलनाबाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ने लिखा- “किसान आंदोलन पर गोलियां चलाना कायरता और भारत की एकता, अखंडता, लोकतंत्र पर सीधा हमला है। आपका झूठ, झूठे वादे कुछ भी बर्दाश्त किया जा सकता है। भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र पर हमला कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारत उपमहाद्वीप में छोटे छोटे देशों के समूह को एक देश बनाने के लिए लाखों करोड़ों कुर्बानियां दी गई हैं।

Exit mobile version