Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में युवक का मर्डर : 2 माह पहले हुई हाथापाई का दोस्त ने लिया बदला

पानीपत जिले के कुलदीप नगर में युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले हुई मामूली हाथापाई का कलयुगी दोस्त ने बदला लिया। वारदात की सूचना साथ सो रहे अन्य दोस्तों ने देखते ही साथ वाले दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही परिजन दुकान पर पहुंचे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही परिजन दुकान पर मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया। पंचनामा भरवा कर शवगृह में शव रखवा दिया गया।

कुलदीप कश्यप ने बताया कि वह गढ़ी सिंकदरपुर छावनी का रहने वाला है। उसके भतीजे विनेश कश्यप निवासी गढ़ी सिंकदरपुर छावनी की कुलदीप नगर में चिकन की दुकान है। वह अपने दोस्तों के साथ चिकन खाने गया था। वहां पर विनेश के दोस्त राम, लक्ष्मण, चुटिया, रोहित कालिया और जितेंद्र उर्फ घोड़ा भी आ गए। उन्होंने विनेश को शराब पार्टी करने की बात कही। विनेश ने चिकन बनाया। सभी दिन में ही शराब पीने लगे। कुछ देर बाद कुलदीप अपने दोस्तों के साथ वहां से चला गया था। मगर, विनेश और उसके दोस्त शराब पीते रहे। शराब पीने के दौरान उन्हें देरी हो गई थी। इसी वजह वह दुकान में ही सो गए थे। देर रात करीब ढाई बजे राम, लक्ष्मण, चुटिया पुलिस के साथ विनेश के घर आए। कुलदीप ने बताया कि जितेंद्र उर्फ घोड़ा साल ने विनेश के सिर पर चोट मार दी है। यह सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विनेश का सिर फटा हुआ था। दुकान में काफी खून बह रहा था और विनेश की मौत हो चुकी थी। 

विनेश 4 साल के बेटे अमृत का पिता था। उसकी पत्नी इशीका है, जिससे कोर्ट में तलाक केस चल रहा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी छोटी बहन आरजू (22) शादीशुदा है। सबसे छोटा भाई विकास (16) पढ़ाई करता है। पिता नरेश कश्यप का करीब 4 साल पहले देहांत हो चुका है। मां सुनीता गृहिणी है।

Exit mobile version