Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में लिव इन पार्टनर की हत्या, बच्चे वजह:हत्या के बाद बच्चों से बोला झूठ, फेसबुक पर हुआ था लव अफेयर

रेवाड़ी में लिव इन पार्टनर की हत्या उसके बच्चों के कारण हुई। पलवल निवासी योगेश को अपनी लिव इन पार्टनर करनाल निवासी प्रिया के पहले पति से 3 बच्चे पसंद नहीं थे। वह उनको अपने साथ नहीं रखना चाह रहा था। इसी लड़ाई में प्रिया की हत्या कर खुद फंदे से झूल गया।

रेवाड़ी के धारूहेड़ा सेक्टर-6 में पलवल के नागल ब्राह्मण गांव निवासी योगेश अपनी लिव इन पार्टनर करनाल की बकरा मार्केट निवासी प्रिया के साथ रहता था। प्रिया की उससे 3 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

कुछ दिनों में ही अफेयर इतना आगे बढ़ गया कि वो पहले पति को छोड़कर योगेश के पास आ गई। उधर योगेश ने भी अपनी पत्नी से झगड़ा कर लिया। जिसके बाद दोनों ही लिव इन में रहने लगे।

करनाल की प्रिया ने अपनी भाभी के सगे भाई टिंकू से लव मैरिज की थी। शुरू में परिवार नाराज हुए, बाद में मान गए थे। टिंकू के साथ भी उसका रिश्ता सही नहीं रहा। साल 2021 में प्रिया टिंकू के ममेरे भाई के साथ दिल्ली चली गई थी। जहां से टिंकू लेने गया तो उसकी पिटाई करवा दी। अब करीब 2 साल पहले प्रिया योगेश के साथ अफेयर में आ गई। उधर योगेश ने भी यूपी की अयोध्या निवासी युवती से लव मैरिज की थी। जिससे उसके 2 बच्चे भी हैं।

प्रिया के पहले पति ने बताया कि उसने मार्च में बच्चों के डॉक्यूमेंट मांगे थे, जो उसने भेज दिए थे। प्रिया ने एक मैसेज में कहा था कि बच्चे अच्छे स्कूल में एडमिशन करवा दिया है, तेरी औकात से ज्यादा महंगा स्कूल है। तू अपनी मैरिड लाइफ में खुश रह, मुझे तेरी जरूरत नहीं है।

महिला की हत्या को करीब 18 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में शव काफी गल और सड़ चुका है। जिसके कारण पोस्टमार्टम के लिए रोहतक PGI भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक की बहन का सैंपल लेकर डीएनए जांच भी पुलिस के द्वारा करवाई जाएगी।

रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना पुलिस द्वारा एक ही कमरे से 2 शवों की बरामदगी में 15 लगाने के मामले की जांच रेवाड़ी हैडक्वार्टर DSP रविंद्र कुमार करेंगे। रेवाड़ी SP हेमेंद्र मीणा ने जांच के आदेश दिए हैं कि आखिर किस स्तर पर और क्यों यह लापरवाही हुई है। कौन-कौन पुलिस अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनकी भूमिका की जांच होगी।

Exit mobile version